झोलाछाप डॉक्टर का इंजेक्शन लगते ही बच्ची की मौ’त: इलाज करने के लिए बुलाया था, हा’लत बि’गड़ने पर भाग निकला

मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के चलते एक चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं डेढ़ साल का बच्चा गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना पारू थाना क्षेत्र के डेलुआ गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान मिट्ठू शर्मा की बेटी ऋषिका कुमारी (4) के रूप में हुई है। जबकि बीमार बच्चा ऋषि कुमार (डेढ़ वर्ष) है। घटना को लेकर परिजन में आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पिता मिट्ठू शर्मा ने कथित डॉक्टर मो. मुमताज पर आरोप लगाया है। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

राजस्थान: झोलाछाप डॉक्टर ने लगा दिया गलत इंजेक्शन, 8 साल के बच्चे की हुई मौत  - News AajTak

बरसाती घाव होने पर बुलाया था

मिट्ठू शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे को बरसाती घाव हुआ था। दोनों परेशान थे। छोटा-छोटा घाव शरीर मे कई जगह पर था। इसे देखते हुए रात को मुमताज को बुलाया था। उसने घाव देखने के बाद कहा कि सुई दे देते हैं। ठीक हो जाएगा। उसने दोनों बच्चों को एक-एक सुई दिया। पांच मिनट बाद ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी। वे छटपटाने लगे। जीभ बाहर निकलने लगा। यह देखते ही मुमताज ने कहा कि जल्द दोनों को हॉस्पिटल ले जाइये। तब तक उसने सुई का रैपर समेत अन्य दवाई बैग में रखा और भाग निकला।

रास्ते मे ही तोड़ दिया दम

ऋषिका और ऋषि को लेकर मिट्ठू समेत अन्य परिजन सरैया स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने को निकले। रास्ते मे ही ऋषिका ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। ऋषि को भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।थानेदार रामनाथ प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

केस मैनेज करने का परिजन पर दबाव

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को लेकर गांव में तनाव है। वहीं आरोपी विभिन्न माध्यम से केस को मैनेज करवाना चाह रहा है। इसके लिए परिजन पर दबाव भी दिया जा रहा है। कुछ लोग केस नहीं करने को लेकर पैरवी भी कर रहे हैं। परिजन को आरोपी पक्ष द्वारा रुपए पैसे का भी लालच दिया जा रहा है। हालांकि परिजन कार्रवाई को लेकर डटे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading