वैशाली में सड़क हा’दसा, एक की मौ’त:बोलेरो की ठोकर से दामाद की मौ’त, ससुर आशिंक रूप से चो’टिल

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात बोलेरो की ठोकर से दामाद की मौत हो गई। जबकि ससुर आंशिक रूप से चोटिल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर कोठी के समीप बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पातेपुर के तीसीऔता थाना क्षेत्र निवासी रघुनाथ पासवान का 29 वर्षीय बेटा पंकज पासवान के रूप में हुई है।

ट्रेक्टर की ठोकर से घायल युवक ने तोड़ा दम, घटना से गुस्साए लोगों ने किया  सड़क जाम | Road accident in Vaishali, one dead - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के अनुसार पंकज पासवान अपने ससुर सदर थाना क्षेत्र के गौसपुर इजरा निवासी वर्षीय महेश पासवान के साथ गोपालगंज से हाजीपुर आया था वह दोनो कुतुबपुर कोठी के पास सड़क पार कर रहा था उसी दौरान एक तेज रफ्तार की बोलेरों ने ठोकर मार दिया जिससे पंकज पासवान की मौत हो गई जबकि ससुर महेश पासवान आंशिक रूप से चोटिल हो गया।

परिजनों के मुताबिक मृतक पंकज पासवान दामाद था जबकि महेश पासवान ससुर है। परिजनों के मुताबिक दोनो ससुर,दामाद गोपालगंज से आया था दामाद ठीकेदार है उसका गोपालगंज में काम चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading