नशे के लिए पॉ’केटमारी की, वि’रोध पर चा’कू मारा:ड्रग्स खरीदने गया युवक का पैसा छी’ना, मांगने पर चा’कू से जा’नलेवा ह’मला किया

औरंगाबाद में नशा उन्मूलन के लिए एसपी के निर्देश पर औरंगाबाद के सभी थानाध्यक्षों द्वारा इस कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और कई लोग पकड़े भी जा रहे है। इतने सघन छापेमारी के बावजूद भी जिले में नशे का व्यापार थामने का नाम नहीं ले रहा है।

बीच बचाव करने वाले को ही मारा चाकू - man attacked in delhi by knife -  Navbharat Times

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

शनिवार को इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के बीच मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना घटी है। इसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अंसार बाग मुहल्ला निवासी हैदर अली के बीस वर्षीय पुत्र एहसान उर्फ चिट्टी के रूप में की गई है।

घायल चिट्टी ने बताया कि ड्रग्स के व्यवसाय में डोमन मिस्त्री और उसका भाई मुन्ना मिस्त्री शहर के सराय रोड वार्ड नंबर 9 में ड्रग्स का व्यवसाय करता है। जब उससे ड्रग लेने के बाद जब सो गया तो मेरे पॉकेट से 2 हजार रुपए निकाल लिया। मांगने गए तो डोमन मिस्त्री ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

चिट्टी ने बताया कि सराय रोड में बड़े पैमाने पर ड्रग का व्यवसाय किया जाता है। यहां नशे की सुई भी बेची जाती है जिसे शहर के युवा खरीदते है और उसका सेवन करते है। चिट्टी ने कहा कि नशे के सेवन करने वाले लड़के ही बाजार में चोरी सहित कई छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम देते है। उसने इस बात को भी स्वीकार किया कि नशे के कारण उसके साथ साथ कई लड़कों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.