क्लास रूम में आराम फरमाते दिखे टीचर: कहा- तबीयत खराब था, इसलिए सो गए

वैशाली के एक स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टीचर डेस्क पर सोते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 25 जुलाई का है। वहीं जब आरोपी टीचर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत खराब थी, इसलिए सो गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी ने आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की है।

गंदगी के बीच भोजन करते बच्चे।

वायरल हो रहा वीडियो जिले के देसरी प्रखंड के भीखनपुरा मध्य विद्यालय का है। जिसमें स्कूल के टीचर मिथिलेश कुमार क्लास में डेस्क पर सोते नजर आ रहे है। टीचर बिना शर्ट पहने डेस्क पर सो रहे थे। वहीं स्कूल कैंपस में गंदगी के बीच बच्चे मिड-डे-मील भोजन करते दिखे।

वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में आरोपी टीचर मिथिलेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत खराब हो गई थी। लंच टाइम होने की वजह से वे सो गए थे। वहीं स्कूल की हेडमास्टर फुल कुमारी ने आरोपी शिक्षक मिथिलेश का बचाव करते हुए कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी, जिसके कारण सो गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading