कमरे में फंदे से ल’टकती मिली ला’श:मायके वालों का आ’रोप- ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्र’ताड़ित

वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के धबौली गांव में नवविवाहिता की लाश को पुलिस ने शुक्रवार की आधी रात को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नवविवाहित बंद कमरे के परिवारिक विवाद से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कमरे की दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से झूलते हुए शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस सम्बंध में मृतका के मायके वालों ने बताया कि 13 महीने पूर्व शादी हुई थी दहेज़ में बुलेट बाइक नही और अतिरिक्त पैसा नहीं मिलने के कारण नवविवाहिता को ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के मायके द्वारा बुलेट बाइक और पैसा की डिमांड पूरी नही होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

विदित हो कि लालगंज थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी लालबाबू सिंह की पुत्री ज्योति कुमारी की शादी 13 माह पूर्व बिदुपुर थाना क्षेत्र के शदुल्लापुर धबौली पंचायत के धबौली गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र आशीष गौतम के साथ हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही विवाहिता के घर पहुंचे उसके मायके वालों ने गुस्से से कमरे के अंदर लगी LED टीवी, फर्नीचर, ड्रेसिंग टेबल, समेत कई सामान तोड़फोड़ कर दिया गया। वही घटना को लेकर मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है।इधर, ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर भाग खड़े हुए। घटना को लेकर बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.