जहानाबाद में श’राब के न’शे में प्रखंड प्रमुख गि’रफ्तार:ब्रेथ एनालाइजर से हुई पु’ष्टि

जहानाबाद मैं जनप्रतिनिधियों अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। सदर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख रामजीत पासवान शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए हैं ।पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कडौना ओपी क्षेत्र के सिकरिया गांव में कुछ लोग शराब पी रहे हैं ।इसी सूचना के आधार पर पुलिस उस गांव पहुंची तो शराब के नशे में प्रखंड प्रमुख झूम रहे थे। प्रखंड प्रमुख ने शराब पीने की बात स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई और फिर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से प्रखंड प्रमुख जांच की गई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।

ब्रेथ एनालाइजर से हुई पुष्टि, पुलिस लगातार चला रही छापेमारी अभियान |  Confirmed by breath analyzer, police are continuously conducting raids -  Dainik Bhaskar

पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन जिस तरह से जहानाबाद में जनप्रतिनिधियों लगातार शराब के सेवन कर रहे हैं। इससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि जनप्रतिनिधि अपने दायित्व को भूल रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही एक बार पार्षद को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जबकि सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों के शपथ के दौरान शराब न पीने की एवं दूसरे लोगों को भी शराब नहीं पीने देने की पदाधिकारियों द्वारा शपथ दिलाया जाता है।

लेकिन जिस तरह से जहानाबाद जिले में जनप्रतिनिधि सरकार के शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे तो एक प्रतीत होता है कि शपथ लेकर भी जनप्रतिनिधि खुलेआम शराब के सेवन कर रहे हैं ।जब प्रखंड प्रमुख का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा।

जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शराबियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर रही है। लेकिन जनप्रतिनिधि अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस तरह से लगातार जनप्रतिनिधि शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हो रहे हैं। इससे जनप्रतिनिधियों की भारी किरकिरी हो रही है।

”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.