पत्नी को पेड़ से बां’धकर ब’रसाए डं’डे:दोस्त के साथ देखकर बौ’खलाया पति

राजस्थान : पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखकर पति बौखला गया। उसने पत्नी को पेड़ से बांधकर जमकर डंडे बरसाए। महिला को 7 घंटे तक पत्नी को बांधे रखा गया। मामला बांसवाड़ा जिले के घाटोल का है। शुक्रवार रात इसका VIDEO भी सामने आया है। करीब 9 सेकंड के वीडियो में आरोपी पति डंडे से पिटाई करते दिख रहा है। करीब छह महीने पहले महिला की शादी हुई है।

पेड़ से बांध महिला को बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने मारपीट से जुड़े तीन वीडियो बनाए थे।

SP राजेश कुमार मीणा ने बताया कि VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने रात करीब 2 बजे पति-पत्नी की पहचान की। पीहर में पिता के घर मौजूद महिला से पुलिस ने रात को ही FIR ली और शनिवार सुबह आरोपी पति सहित पांच लोगों को डिटेन कर लिया गया है।

घटनाक्रम की शुरुआत शक के साथ हुई। महिला अपने पुराने दोस्त के साथ मौसी सास के घर गई थी। मौसी सास ने प्रेम-प्रसंग का अंदेशा जताते हुए दोनों को घर में बंधक बना लिया और महिला के पति को इसकी जानकारी दे दी।घाटोल DSP कैलाशचंद्र बोरीवाल ने बताया कि महिला अपने निजी काम से 24 जुलाई को घाटोल कस्बे में गई थी। उसकी ससुराल हेरो गांव में है और पीहर मिया का पाड़ला में। वहां महिला की मुलाकात गोरधन पाड़ौली ( निचलापाड़ा) निवासी उसके पुराने दोस्त देवीलाल पुत्र शांति मईड़ा से हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि वहां पर उसने देवीलाल को उसकी मौसी सास के घर मुड़ासेल छोड़ने की बात कही। पेशे से ड्राइवर देवीलाल ने उसे उसकी मौसी सास के घर छोड़ा। यहां शक के आधार पर मौसी सास ने दोनों को बंधक बना लिया।

सात घंटे तक पेड़ से बांधे रखा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौसी सास के घर से लाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ देवीलाल को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पति महावीर कटारा, जेठ कमलेश, जेठानी सुंका औश्र मामा ससुर के लड़कों ने डंडों और जूतों से जमकर मारपीट की। करीब 7 घंटे तक पेड़ से बांधकर पीटते रहे। इसके बाद सामाजिक स्तर पर भांजगड़ा (समझौता) कर देवीलाल से रुपए भी ऐंठे गए।

तीन वीडियो के आधार पर बदमाशों तक पहुंची पुलिस
आरोपियों ने मारपीट से जुड़े तीन वीडियो बनाए थे। एक वीडियो में बदमाश ने महिला से घाटोल जाने की वजह पूछी थी। इसके बाद पुलिस ने घाटोल से सटे खमेरा, घाटोल, मोटा गांव और भूंगड़ा थाना इलाकों में पड़ताल की। रात करीब 11 बजे लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंची।
दोनों के बीच सिर्फ फ्रेंडशिप की बात सामने आई : पुलिस
DSP कैलाशचंद्र ने बताया कि आरोपी पति सहित पांच आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है। अब तक की पूछताछ में महिला और युवक के बीच केवल फ्रेंडशिप होने की बात सामने आई है। उनके बीच किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में सभी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading