शेखपुरा में विवाहिता से मा’रपीट, घर से निकाला:2018 में विवाहिता की हुई थी शादी

शेखपुरा में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने एक विवाहिता 23 वर्षीय दिव्या कुमारी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया । घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर रविवार को स्थानीय महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु एक आवेदन दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता बरबीघा प्रखंड के कुटौत पंचायत के गोड्डी गांव निवासी संजय चौधरी की पुत्री बताई गई है। वर्ष 2018 में उसकी शादी शेखोपुर सराय प्रखंड के महानंदपुर गांव निवासी जालौ चौधरी के पुत्र कृष्ण चौधरी से धूमधाम के साथ किया था। गत दो साल पहले से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज की खातिर मारपीट और गाली गलौच करना शुरू कर दिया गया।

हालांकि, बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता होने के उपरांत विवाहिता दिव्या कुमारी को ससुराल के लिए विदा किया गया था। पति और पत्नी बिहारशरीफ में एक किराए के मकान में रह रहे थे। इधर हाल के दिनों में दिव्या कुमारी का पति कृष्ण कुमार बेरोजगार हो गया है। कृष्ण कुमार लगातार अपनी पत्नी दिव्या कुमारी पर मायके से पैसा लाने का तब आप नाते रहता है।

जब दिव्या के परिवार वालों ने दहेज की राशि देने से असमर्थता जताई तब पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब वह मैके आकर शरण ली। इस बाबत घटना के संबंध में दहेज उत्पीड़न की एक प्राथमिकी महिला थाना शेखपुरा में दर्ज की गई। जिसमे पति सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.