अगस्त महीने में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक:13, 14 और 15 अगस्त को लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

आज यानी सोमवार के दिन से अगस्त का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अगस्त महीने में बैंक कितने दिन खुले रहेंगे तो इस पूरी खबर को पढ़ें। बता दें कि इस महीने में मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार पर रहा है। साथ ही इस महीने में चार रविवार है। दो शनिवार का साप्ताहिक अवकाश है। इस कारण से बिहार में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त महीने में मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस,और कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार पड़ रहा हैं। साथ ही साथ इस महीने में चार रविवार हैं वहीं दो शनिवार का साप्ताहिक अवकाश है। इसके कारण इस महीने में कुल नौ दिन बैंक बंद रहेंगे।

इन दिनों रहेगी बैंक में छुट्टी

  • 7 अगस्त 2022 – रविवार, बैंकों का साप्ताहिक अवकाश।
  • 9 अगस्त 2022 – मंगलवार, मुहर्रम
  • 13, 14, और 15 अगस्त 2022 को छुट्‌टी
  • 19 अगस्त 2022 – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।
  • 21 अगस्त 2022 – रविवार, बैंकों का साप्ताहिक अवकाश।
  • 27 अगस्त 2022 – इस माह का चौथा शनिवार है।
  • 28 अगस्त 2022 – रविवार, बैंकों का साप्ताहिक अवकाश

बता दें कि 13, 14 और 15 अगस्त को बैंकों में लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 13 अगस्त दूसरा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 अगस्त को रविवार पड़ रहा है और 15 अगस्त नेशनल हॉलिडे है उस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी।

बैंकों के द्वारा ग्राहकों को दी गई सलाह

बैंकों की ओर से ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए केवल उसी दिन बैंक जाएं जब हुए खुले हो। हालाकी चिंता करने की कोई बात नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन लेनदेन की सेवाएं हमेशा की तरह काम करते रहेंगे इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।बता दें कि अगस्त महीने में कुल 9 दिनों बैंक बंद रहेंगे। हालांकि एटीएम की व्यवस्था चालू रहेगी। ऑनलाइन मेथड के जरिए पैसे की लेन-देन पहले की तरह करते रहेंगे। इसमें किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading