80 साल की बी’मार महिला से गैं’गरेप…वि’रोध किया तो पी’टा

पटना में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैं’गरे’प का मामला सामने आया है। महिला अपने घर के बाहर सो रही थी, तभी दो रिक्शा चालक वहां पहुंचे और बुजुर्ग के साथ एक-एक कर गैं’गरे’प किया। महिला ने इसका वि’रोध किया तो उसके साथ मा’रपीट थी भी। शो’र म’चाने पर दोनों गमछा और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों को गि’रफ्तार कर लिया है।

महिला के परिवार वालों ने बताया कि जब सुबह वो चाय देने के लिए बाहर आए तो देखा की वो चौकी के नीचे बे’होशी की हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। महिला की बेटी ने बताया कि मां कई दिनों से बीमार चल रही थी। वो बिना किसी सहारे के चल भी नहीं पाती थीं।

मामला पीरबहोर थाना के तहत महेंद्र घाट के पास झोपड़पट्‌टी का है। रविवार की रात महिला के साथ द’रिंदगी हुई है। उसके शरीर पर चो’ट के निशान मिले हैं। घ’टना के वक्त जब महिला ने शो’र म’चाने की को’शिश की तो ह’ड़बड़ा के दोनों आ’रोपी भाग निकले। लेकिन, एक आ’रोपी का गमछा और मोबाइल वहीं पर छूट गया।

जब परिवार के लोग वहां आए तो वृद्ध महिला की स्थिति देख दं’ग रह गए। सोमवार को परिवार के लोगों ने पुलिस को घ’टना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। मामले की छानबीन की। परिवार वालों के बयान और छूटे हुए कपड़े और मोबाइल के आधार पर पहले एक आरोपी की पहचान हुई और उसने दूसरे की जानकारी दी।

थानेदार सबीउल हक के अनुसार 22 साल का वीरेंद्र सहनी मूल रूप से मुजफ्फरपुर के औराई का रहने वाला है और पटना में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। रात में उसी झोपड़पट्टी के पास ई-रिक्शा लगाकर सोता है। छूटे हुए कपड़े और मोबाइल इसी के थे। वीरेंद्र की निशानेदही पर दूसरे आ’रोपी 36 साल के संजय साह को प’कड़ा गया। जो पटना में नेउरा का रहने वाला है। राजधानी में रिक्शा चलाता है और रात को एग्जीबिशन रोड में रुकता है। वृद्ध महिला के परिवार के कंप्लेन के आधार पर दोनों को गि’रफ्तार कर लिया गया है। कल रात ये दोनों साथ में ही थे। वहीं, वृद्ध महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading