नवादा में भाई ने भाई को बे’रहमी से पी’टा:बेटी की शादी तोड़वा देने का आ’रोप ल’गाकर पी’टा

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बेटी की शादी तोड़वा देने का आरोप लगाकर एक ही परिवार के चार लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सुधीर यादव, रंजीत यादव, सावित्री देवी एवं कुला देवी शामिल है।

बेटी की शादी तोड़वा देने का आरोप लगाकर पीटा, एक ही परिवार के 4 लोग घायल |  Bihar News; Brother mercilessly beat up brother in Nawada - Dainik Bhaskar

जख्मी सुधीर यादव ने बताया कि चचेरे भाई अजीत यादव की पुत्री की शादी किसी गांव में लगी थी। अजीत यादव का कहना है कि तुम ही लोग मेरी पुत्री की शादी तुड़वा दिए हो। इसी का आरोप लगाकर अजीत यादव रोहित यादव हरेंद्र यादव एवं राहुल यादव ने मिलकर हमलोगों के साथ मारपीट किया है।

सुधीर यादव ने बताया कि भतीजी की शादी जलालपुर गांव में ठीक हुआ था अब किसी कारणवश लड़का के पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिए इसके बाद भाई ने यह आरोप लगाया कि हम लोगों के द्वारा ही शादी को काट दिया गया है। गलत-गलत बोल कर रिश्ता करवा दिया है इसी को लेकर विवाद हुआ और उसी दौरान घर पर चढ़कर सभी लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।

इसमें एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं आगे भी चचेरे भाई ने कहा कि अगर तुम लोगों के घर में किसी भी प्रकार का कोई भी रिश्ता आएगा तो अब हम उस रिश्ते को तुम लोगों के खिलाफ खड़ा होकर किसी का भी रिश्ता होने नहीं देंगे। बता दे कि मारपीट के दौरान चार व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसे चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि परिवार के द्वारा पुलिस को सदर अस्पताल में अभी फर्द बयान भाई के खिलाफ दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading