मुखिया पर ला’ठी-डं’डे से ह’मला: प्राथमिक इलाज के बाद रे’फर,समर्थकों ने किया सड़क जा’म

सासाराम जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम प्रखंड के नौवां पंचायत के मुखिया रामाकांत गांधी पर लाठी-डंडे से हमला किया गया, गंभीर रूप से घायल मुखिया का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले में 5 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुखिया के अनुसार उसपर चुनावी रंजिश में हमला किया गया है।

ट्रेक्टर की ठोकर से घायल युवक ने तोड़ा दम, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम | Road accident in Vaishali, one dead - Dainik Bhaskar

प्राप्त जानकारी के दैदहा गांव के निवासी मुखिया अपने घर के कुछ दूरी पर ही ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे कि उनपर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मुखिया के शोर गुल सुनते ही आसपास के लोग वहां इकठ्ठे हो गए, ग्रामीणों को आते देख हमलावर वहां से भाग खडे़ हुए। घायल मुखिया को परिजनों द्वारा तुरंत दिनारा सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उन्हें सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिए।

चुनावी रंजिश में हमला

मुखिया ने बताया कि पूर्व में हुए चुनाव के वक्त ही महेन्द्र साह द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था, उसके द्वारा मारने की धमकी भी दी जा रही थी। जिसका सनहा पूर्व में ही दिनारा थाना में दी गई है। दूसरी बार चुनाव में महेन्द्र साह प्रतिद्वंदी थे, जिसके परिणाम में आज मुझ पर हमला किया गया।

मुखिया ने बताया कि मारने वाले में गांव ही के महेन्द्र साह, उनका भाई मुन्ना साह, महेन्द्र का पुत्र प्रदीप साह, तेजा साह एवं राकेश साह शामिल है। दिनारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मुखिया द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading