मुजफ्फरपुर:सुबह 6 बजे 2 दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम, लोगों को लगा आ’तंकी पकड़ने आए हैं

मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार की सुबह इनकम टैक्स की कार्रवाई से पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स की टीम ने पान मसाला के कारोबार से जुड़े प्रदीप कुमार शर्मा, राजेश अग्रवाल, बाबु भाई और दिलीप केशरी के पांच ठिकानों पर एक साथ रेड मारी। सुबह जैसे ही पान मसाला कारोबारी उठे, उन्हें अपने घर में इनकम टैक्स अधिकारियों के दर्शन हुए। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम लगातार व्यापारियों के ठिकानों पर कार्रवाई करने में जुटी है।

करीब 2 दर्जन गाड़ियों से टीम के लोग अलग-अलग जगहों पर पहुंचे हैं।

बता दें कि बाबू भाई और राजेश अग्रवाल आपस में मामा-भांजा है। वहीं दिलीप केशरी का कल्याणी चौक पर केदारनाथ रोड व अखाराघाट रोड में घर और गोदाम है। आज सुबह टीम सबसे पहले वहीं पहुंची। इसके बाद टीम ने बगल के ही एक मकान में चल रहे गोदाम पर भी कार्रवाई शुरू की। इसके अलावा काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माली टोला स्थित प्रदीप कुमार शर्मा के शर्मा निवास में भी टीम छापेमारी कर रही है।

कई महीनों से लेनदेन पर थी आयकर विभाग की नजर
जानकारी के अनुसार पिछले कई माह से पान मसाला समूह के लेनदेन और नकदी की आवाजाही पर आयकर विभाग की नजर थी। आयकर विभाग ने पाया कि पान मसाला समूह अपनी नकदी को अवैध तरीके से रीयल एस्टेट कारोबार में लगा रहा है। लंबी निगरानी के बाद बुधवार सुबह 6 बजे टीम ने कारोबारियो के घर, दुकान और गोदाम में छापा मारा है। टीम के लोग करीब 2 दर्जन गाड़ियों से अलग-अलग जगहों पर पहुंचे। कॉलोनी में रहनेवाले लोगों ने बताया कि सुबह जब काफिला पहुंचा तो ऐसा लगा, मानों किसी आतंकवादी को पकड़ने के लिए गाड़ियां सायरन बजाते हुए आ रही हों।

फिलहाल टीम ने कई जगहों से अलग-अलग दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। ठिकानों पर कौन से अहम सबूत हाथ लगे हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। जांच जारी है। माना जा रहा है कि जल्द कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading