नालंदा जिला अंतर्गत बिहार शरीफ स्टेशन पर बुधवार को संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर निवासी चंदू राम के (40) वर्षीय पुत्र शंभू राम के रूप में किया गया है।घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि अधेड़ दवा लेने ट्रेन से बिहारशरीफ आए थे। दवा लेने के बाद वापस ट्रेन पकड़ने बिहार शरीफ स्टेशन गए जहां वे प्लेटफार्म पर ही गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई।
![]()
दरअसल अधेड़ टीवी रोग से ग्रसित थे जिनका इलाज बिहार शरीफ में चल रहा था। इधर प्लेटफार्म पर मौत के बाद शव की पहचान कर रेल थाना पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी । और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल आए परिजनों के चीख पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।

रेल थाना अध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया कि जांच में बीमारी के कारण प्रथम दृष्टया मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। अधेड़ अचानक से प्लेटफार्म पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।




