रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बहन के घर से बुलेट बाइक से घर लौट रहे एक शख्स को गोली मार दी और मौके से फ़रार हो गए। घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है। घायल को गंभीर स्थिति में डेहरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।
![]()
घटना के संबंध में बताया जाता है कि डेहरी के न्यू डीलिया निवासी 42 वर्षीय आरिफ अंसारी उर्फ टिंकू अंसारी अपनी बहन के ससुराल अकोढ़ी गोला से बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे था। इसी क्रम में डेहरी-अकोढ़ी गोला सड़क मार्ग पर राम किशोर सिंह कॉलेज व आईटीआई के समीप घात लगाए बेखौफ अपराधियों ने उस पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वहीं घायल टिंकू अंसारी बीच सड़क पर ही छटपटाने लगे।

वहां से गुजर रहे डेहरी के दो व्यवसायी ने उसे छठपटाते देखा तो अपनी गाड़ी पर लेकर उसे इलाज के डेहरी के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके उपरांत व्यवसायी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

घायल पिंटू अंसारी के पिता प्रकाश अंसारी ने बताया कि उनके बेटे को एक गोली मारी गई है, जो पेट में लगी है। बेटे आखिर गोली क्यों मारी इसके पीछे कारण क्या है, हमें जानकारी नहीं है।चिकित्सक ने बताया कि घायल पिंटू अंसारी के सीने और पेट के बीच में गोली लगी है, जिससे उसका लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है, अभी उसकी हालत स्थीर है।



