गोपालगंज में बस ने खड़े ट्रक में मारी ट’क्कर:बस सवार 48 यात्री घा’यल, 5 की हा’लत गं’भीर

गोपालगंज में गुरुवार की सुबह एक बस ने NH किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे अंदर बैठे 48 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में सवार सभी यात्री नेपाल से देवघर जा रहे थे। इसी बीच जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास हादसा हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त बस।

घायलों में 5 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसे डॉक्टर द्वारा स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया वही अन्य जख्मियों का ईलाज कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि बस पर सवार यात्री नेपाल के सुनौली बॉर्डर 2 महाराजगंज के नौतनवा ग़ांव के रहने वाले है जो देवघर भोले नाथ के जलार्पण के लिए जा रहे थे इसी बीच बस चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे भीषण हादसा हो गया। वही बस में सवार 4 दर्जन लोग बुरी तरह जख़्मी हो गए जबकिं 5 लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई। स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी जख्मियों को ईलाज के लिए कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है वही पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों के देख रेख में उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल इस हादसे के बाद मौके पर सदर एसडीएम व स्थानीय थाना की पुलिस व अधिकारियों की टीम पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading