नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप किया। जब वह गर्भवती हुई तो छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी घर में रह रही नाबालिग के साथ गांव के ही कुकर्मी अनूप राम युवक ने शारीरिक संबंध बनाकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया। जब शादी की बात सामने आई तो युवक ने गांव छोड़कर ही फरार हो गए।
![]()
पीड़िता ने बताया कि 1 साल पहले अनूप ने शादी का वादा करके मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाकर हमारे साथ दुष्कर्म किया। जब भी हमारी मुलाकात होती थी तो अनूप राम कहा करता था कि हम तुमसे शादी करेंगे और फिर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाकर बनाया करता था जब हम 6 महीना के गर्भवती हुए तो अनूप राम ने धोखा देकर को गांव छोड़कर फरार हो गए। जब अनूप राम से संपर्क किए तो वह सीधा शादी से इनकार कर दिया। फिर मेरे माता-पिता थाना पहुंचकर अनूप राम के खिलाफ लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज करवाया।

अनूप के परिवार से जब हमारे माता-पिता ने शादी की बात की तो उन्होंने सीधा शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद अनूप के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया। पूरे मामले पर थाना प्रभारी श्याम पांडे ने बताया है कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जल्दी युवक पुलिस के गिरफ्त में होगा।




