नालंदा में मालगाड़ी की बोगी पर च’ढ़कर ले रहा था से’ल्फी, हाईटेंशन तार की च’पेट में आया

नालंदा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। मालगाड़ी हादसे के बाद दो युवक ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक से वो दोनों हाईटेंशन लाइव की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है।

मालगाड़ी के ऊपर खड़े होकर सेल्फी लेते 2 युवक।

इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जो वहीं खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है। ये वीडियो बुधवार का है। वीडियो में दिख रहा है कि बेपटरी हुई मालगाड़ी की बोगी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

बेपटरी हुई थी 9 बोगियां
नालंदा में फतुहा इस्लामपुर रेलखंड पर एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी की 9 बोगियां बेपटरी हो गई। जिस पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोशियावां बाजार निवासी राजेंद्र हलवाई का (16) वर्षीय पुत्र सूरज कुमार जबकि जख्मी गड़ेरिया बीघा गांव निवासी छोटू कुमार है। जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवक बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़े हुए हैं। तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और एक तेज रोशनी हुई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इसी घटना में सूरज कुमार की मौत हो गई वहीं छोटू गंभीर रूप से झुलस गया।

दरअसल मालगाड़ी कोयला लोड कर इस्लामपुर की ओर से फतुहा की ओर जा रही थी। तभी एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी की एक एक कर 9 बोगियां बेपटरी हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading