बेतिया:ऑपरेशन के दौरान नवविवाहिता की मौ’त:पिता ने पति समेत सास-ससुर पर ह’त्या का आ’रोप

बेतिया में एक विवाहिता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति और अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। मामला के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। मृतका की पहचान नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी आनंद मिश्रा की पत्नी नेहा देवी (25) के रूप में की गई है।

पिता ने पति समेत सास-ससुर पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- दहेज के लिए  प्रताड़ित करते थे | Newlywed dies during operation in Bettiah, Father  accuses husband and father-in-law of murder, said-

1.5 साल पहले हुई थी शादी

मामले में विवाहिता के पिता मोतिहारी जिला के पलनवा थाना क्षेत्र के जगधर गांव निवासी सुधीर मिश्रा ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी बेटी की शादी आनंद से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग वाशिंग मशीन, फ्रिज और टीवी की मांग कर रहे थे। विवाहिता ने जब दहेज देने से मना कर दिया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। बीते एक अगस्त को उसके ससुराल के लोग उसकी मर्जी के बिना उसका आपरेशन करा दिए। इससे उसकी मौत हो गई।

इसे लेकर उन्होंने बुधवार को शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा। दिए आवेदन में उन्होंने मृतिका के पति आनंद मिश्रा, ससूर राधेश्याम मिश्रा समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है।मामले में नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की विवाहिता का पति दिल्ली में है। वह गर्भवती थी। आपरेशन में बच्चा स्वस्थ हुआ। लेकिन महिला की हालत गंभीर हो गई। डाक्टर द्वारा उसे रेफर कर दिया गया। किन्तु रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading