विश्वकर्मा पूजा कल 17 सितंबर को है, उसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। जिसे बीजेपी दीया जलाकर मनाने जा रही है। 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक घर में दीप जलाने की अपील बीजेपी ने लोगों से की है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’देशभर में जलाएंगे।

बीजेपी के इस कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने हमला बोला है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कहा है कि यह बड़ा अद्भूत बात है कि यहां जनता मर रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जनता बाढ़ से मर रही है..बेरोजगारी और महंगाई से मर रही है, और ई लोग प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया जलाकर मनाएंगे। बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए इनके पास कुछ नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री जी के लिए सौ करोड़ रुपये फूंकने को तैयार हैं।




