नाट्य संस्था “सूत्रधार” ने वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक “हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली” का किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना के सौजन्य से चर्चित नाट्य संस्था “सूत्रधार” ने वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक “हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली” का प्रदर्शन किया गया।

वरिष्ठ रंगकर्मी एवं सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम द्वारा लिखित एवं निर्देशित – नुक्कड़ नाटक बृहस्पतिवार को प्रथम दिन चार जगहों यथा मोतीझील चौक, कल्याणी चौक,सरैयागंज चौक एवं सूता पट्टी टावर चौक के पास किया गया।

प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है और दिवाली में पटाखे के विस्फोट से उत्पन्न गति आवाज और धुंआ जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। पटाखे से सल्फर, कार्बन लौह तत्व और आर्सेनिक निकलते हैं जो लोगों को बीमार बना रहे हैं।

नाटक में यह भी दिखाया गया है कि पटना में गत दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (ए.क्यू.आई) खराब स्थिति में है ऐसे में पटाखे के उपयोग से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। खतरे को भांपते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी इन 4 शहरों पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।

कार्यक्रम का संचालन संजय यादव, रंगकर्मी ने किया। सूत्रधार के महासचिव एवं बिहार सरकार द्वारा भिखारी ठाकुर कला पुरस्कार वरिष्ठ ( रंगमंच) से सम्मानित नवाब आलम ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर का आभार व्यक्त करते हुए लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.