बाइक से मजदूर को पैसे देने जा रहा रहा था; तेज रफ्तार वाहन ने मारी ट’क्कर, युवक की मौ’त

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 102 एंबुलेंस चालक को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

बाइक से मजदूर को पैसे देने जा रहा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर |  Bihar News; Accident in Bhojpur, youth dies - Dainik Bhaskar

मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेम्हा गांव निवासी स्व.सूर्यनाथ सिंह का 33 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार है। वह पेशे से 102 एंबुलेंस चालक था एवं अनुबंध पर सदर अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था। वहीं मृतक का भतीजा राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह सदर अस्पताल से अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने गांव आए थे।

इसके बाद गांव से बाइक पर सवार होकर वह दुबौली गांव धान रोपनी के लिए मजदूर को पैसा देने जा रहे थे। उसी दौरान दुबौली गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। अरविंद की पत्नी फूल कुमारी देवी और इनके चार लड़की प्रियंका,निधि,सोनम,सोनाली एवं एक बेटा पवन है। अरविंद अपने परिवार के लिए एकलौता कमाने वाले सदस्य थे। अरविंद के मौत पांच बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading