बीमार बकरी लेकर अस्पताल पहुंचा…बगैर इलाज जाने को तैयार नहीं:अस्पताल में जानवर के इलाज के लिए अड़ा

गोपालगंज सदर अस्पताल में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक शख्स अपनी बीमार बकरी को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया। शख्स बकरी का इलाज कराए बगैर जाने को तैयार नहीं था।

अस्पताल में शख्स को समझाते सुरक्षाकर्मी।

बकरी लेकर पहुंचे शख्स को सुरक्षा कर्मियों ने इमरजेंसी वार्ड के मुख्य गेट पर ही रोक दिया और उसे वापस जाने को कहने लगे लेकिन उस व्यक्ति ने सुरक्षा कर्मियों की एक बात भी नहीं मानी। वो डॉक्टर से अपनी बकरी के इलाज कराने पर अड़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद उसे अस्पताल से वापस भेजा जा सका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

इंसानों का इलाज होता है, जानवर का नहीं

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के मेन गेट पर बकरी के साथ पहुंचा और डॉक्टर से अपनी बकरी का इलाज कराने पर अड़ गया। सुरक्षाकर्मी उसे बार-बार यही समझाने की कोशिश कर रहे थे कि यहां इंसानों का इलाज होता है, जानवरों का नहीं। इसको मवेशी अस्पताल में लेकर जाइए लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

कुछ दिनों से बीमार थी बकरी

काफी मशक्कत के बाद वह सदर अस्पताल से अपनी बकरी के साथ वापस लौटा। उक्त व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र हरखुआ गांव का रहनेवाला है। जिसकी बकरी पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। वह अपनी बकरी को गोद मे लेकर सदर अस्पताल पहुंच था। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर उस व्यक्ति की हरकत देखने वालों की भीड़ लग गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading