जहानाबाद में एक दिव्यांग महिला (मानसिक रूप से कमजोर) के साथ रेप हुआ है। आरोप है कि गांव एक युवक ने उसके साथ हैवानियत की। इस घटना की सूचना महिला थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने उस महिला का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। डॉक्टर द्वारा उस महिला का मेडिकल जांच किया गया है।डॉक्टर का कहना है कि महिला की मेडिकल जांच की गई है। महिला थाने की पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
![]()
पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन जिस तरह से इस विक्षिप्त महिलाएं के साथ गांव एक व्यक्ति ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। इसे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सभी लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। अब देखना है कि पुलिस इसमें आगे क्या कार्रवाई करती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन कुछ लोग जिस तरह से अपने हवस का शिकार महिलाओं को बना रहे हैं। इससे गांव में भी महिलाओं को भय का वातावरण में जीने के लिए विवश हो रहे हैं। गांव वासियों ने इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन द्वारा तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए।




