दरभंगा में नदी में डूबने से 2 की मौ’त: कड़ी मशक्कत बाद बाहर निकाली गई ला’शें

दरभंगा के दो अलग-अलग प्रखंडों में रविवार की शाम शौच करने गए एक वृद्ध व एक बालक की कमला नदी में फिसल कर डूबने से मौत हो गई। इसमें बहेड़ी प्रखंड के अटहर दक्षिणी पंचायत के अटहर गांव निवासी 65 वर्षीय रामनारायण यादव शौच के क्रम में कमला नदी में फिसल गए। डूबने से उनकी मौत हो गई।

दरभंगा में नदी में डूबने से 2 की मौत: पैर फिसला तो कमला नदी में गिरे दोनों, कड़ी  मशक्कत बाद बाहर निकाली गई लाशें – Bharat News India

ग्रामीणों ने घटना की सूचना अंचल प्रशासन व पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अवधेश प्रसाद व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका।

इधर, गौड़ाबौराम प्रखंड के बड़गांव ओपी क्षेत्र स्थित मंसारा गांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम के 13 वर्षीय पुत्र सुफियान की मौत कमला नदी में रविवार की शाम डूबने से हो गई। परिजनों का कहना है कि सुफियान शौच के लिए रविवार की शाम घर से निकला था और यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने मृत बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला। मृत बालक की मां जहाना खातून का रो रो कर बुरा हाल है। पिता कोलकाता में रिक्शा चलाते हैं। सीओ आर के सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.