नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरोसा गांव में पुराने विवाद को लेकर मां-बेटी के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में भरत महतो की पत्नी मालती देवी एवं पुत्री फूला कुमारी शामिल है। भरत महतो ने बताया कि मेरा भांजा सुरेश महतो की साली से प्रेम विवाह कर लिया। इसी को लेकर बराबर विवाद होते रहता है।

रविवार की देर रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुई और सुरेश महतो अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर मेरी पत्नी एवं पुत्री के साथ मारपीट किया है। इसके बाद चिंताजनक हालत में फिलहाल घायलों का इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया है कि प्रेम विवाह का 15 वर्ष हो गया है 15 साल पहले ही शादी दोनों भाग कर किया है। और उसी की वजह से 15 साल बाद भी लगातार घर पर मारपीट हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अक्सर सुरेश महतो द्वारा घर पर आकर मारपीट गाली-गलौज किया करता है। बस कारण इतना ही है कि मेरा भागना और सुरेश महतो की साली दोनों ने गांव में एक साथ मिलन हुआ और गांव छोड़कर फरार हो गए। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके वजह से ही लगातार 15 साल से मारपीट का सिलसिला चलता रहा है।
आलम तो यह है कि 15 साल बीत जाने के बावजूद भी सुरेश महतो की दबंगई नहीं गई है। और लगातार मारपीट का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में एक बड़ा घटना भी हो सकता है। थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं।



