ट्रेन से कटकर युवक की मौ’त:लखमीनिया स्टेशन पर ट्रेन की च’पेट में आया, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय जिले के लखमीनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सेरनचक वार्ड नंबर 15 निवासी स्वर्गीय प्रभु यादव के 19 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। बेगूसराय जीआरपी थाना अध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि रात के करीब 12:00 बजे लखमीनिया स्टेशन पर युवक के कटने की सूचना मिली थी।

Youth killed by train police engaged in identification - ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर मौका पर जांच पड़ताल किया और पहचान कर परिजनों को दी। कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मजदूरी कर अपने घर का भार उठाए हुए था। कुछ साल पहले ही युवक के पिता की मृत्यु हो गई थी उसके बाद घर का सारा दारोमदार इसी के कंधे पर आ गया था। इसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मृतक के मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा सूचना मिली थी कि लखमीनिया स्टेशन पर युवक ट्रेन से कट गया है और इसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर स्टेशन पहुंचकर देखा तो सुधीर कुमार की मौत हो गयी थी। हालांकि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है या कटकर हुई है। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading