सुपौल : आखिरी सोमवार को सिंघेश्वर स्थान से पूजा करके लौट रहे बाइक सवार 3 श्रद्धालुओं को एसएच 327 पर त्रिवेणीगंज बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जख्मी युवक को स्थानीय लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेली वार्ड निवासी प्रभास कुमार अपने अपने मित्र बसंत कुमार एवं जयप्रकाश मेहता के साथ सिंहेश्वर महादेव स्थान से पूजा करके लौट रहे थे,इसी क्रम में त्रिवेणीगंज त्रिवेणीगंज चौक के समीप जदिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

घटना में प्रभास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जब की सूचना पर पहुंची त्रिवेणीगंज थाना पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर लिया गया है। एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। अगर घटना को लेकर प्रभास कुमार के परिवार में कोहराम मच गया है।




