कटिहार के शिवालयों में भक्तों की भीड़: जलाभिषेक कर भक्तों ने मांगी मनोकामना

कटिहार में सावन की चौथी सोमवारी को लेकर शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर शिव की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में काफी भीड़भाड़ के बीच शिवलिंग की पूजा अर्चना की जा रही थी।

मंदिर प्रांगण में लगी भीड़।

पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने परिवार की सुख समृद्धि के साथ समाज कल्याण को लेकर मनोकामना मांगी। ऐसी मान्यता है कि शिव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है। कन्या को अच्छा वर मिलता है तो पुरुष को अच्छी वधू मिलती है। जिसे लेकर बड़ी संख्या में कुमारी कन्याएं भी उपवास रखकर शिवलिंग की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे।

शहर के पंचदेव शिव मंदिर, बरमसिया शिव मंदिर, बांटा चौक गौरी शंकर शिव मंदिर, शिव मंदिर चौक स्थित शिवालय शहीद प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बड़े बड़े शिव मंदिर को काफी आकर्षक रूप से पूजा कमेटी के द्वारा सजाया गया था।

चौथी सोमवारी को लेकर मनिहारी से जल भरकर लाखों की संख्या में भक्तजन शहर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान कई शिव मंदिर कमेटी के द्वारा कांवरियों के लिए शिविर का आयोजन करते हैं। जिसमें सभी शिव भक्तों के लिए पानी चाय शरबत दवाइयों के साथ चीजों की सुविधा रहती है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.