पूर्णिया में नदी में डूबने से युवक की मौ’त:नदी पार करने के दौरान डू’बा युवक, 2 साल पूर्व हुई थी शादी

पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दलमालपुर स्थित डेंगा नदी में नदी पार करने के दौरान एक व्यक्ति बाढ़ के पानी में डूब गया। व्यक्ति को नदी में डूबते ही इलाके में हडकंप मच गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर देर शाम तक काफी खोज तलाश की। लेकिन व्यक्ति की कोई पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों ने नदी में काफी मशक्कत प्रयास करने के बाद व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

पूर्णिया: नाबालिग समेत दो की डूबकर मौत, नदी में नहाने गए थे दोनों - Live  Cities

मृतक की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद राजाबुल के बेटा मोहम्मद मुंतसीर आलम उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है की मुंतसिर रविवार को खेत देखने के लिए नदी पार कर रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया और नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह पानी में डूब गया। मृतक के परिजनों ने बताया की मुंतसिर आलम की शादी 2 साल पूर्व भी हुई थी। एक 8 महीने का बेटा भी है। परिवार में वह अकेला ही कमाने वाले व्यक्ति था।

बताया जा रहा है कि अमौर प्रखंड बाढ प्रभावित क्षेत्र है। क्षेत्र में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की बाढ के पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीण इलाकों के लोग काफी दहशत में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading