मुजफ्फरपुर : नीतीश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कॉलेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह तिरंगा यात्रा कॉलेज कैंपस से खादी भंडार चौक तक निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण कर उनसे आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में बनाने का अनुरोध किया गया।
साथ ही 13 से 15 अगस्त तक लोगों से अपने घरों, दुकान व ऑफिस में तिरंगा झंडा लगाने का आग्रह किया गया। तिरंगा यात्रा का संचालन डॉ.प्रभात कुमार द्विवेदी के दिशा-निर्देश में किया गया।
कॉलेज के निदेश डॉ.बसंत कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं आजादी के 75 वें वर्ष में आयुर्वेद का विश्व में बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.पवन कुमार, डॉ.रंजीत कुशवाहा, डॉ.सुनील, डॉ.रोहितास पासवान, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.हैदर व डॉ.पवन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


