बेगूसराय में युवक की नि’र्मम ह’त्या:म’र्डर के बाद श’व को बहियार में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में एक युवक की अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बहियार में फेंक दिया। बताते चलें कि नावकोठी थाना क्षेत्र की पहसारा पूर्वी पंचायत के मजनूपुर मुसहरी के दक्षिण में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक मजनूपुर मुसहरी निवासी घंटोल सदा का बीस वर्षीय पुत्र रोशन सदा था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Murder of youth by slitting his throat, police engaged in identification - Bihar Begusarai Crime News - युवक की गला रेतकर हत्या, पहचान में जुटी पुलिस

परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने रोशन की बेरहम तरीके से हत्या कर शव को फेंक दिया गया। लाश के सड़ने से दुर्गंध आ रहा था। इससे लाश को देखने के लिए लोग नाक को कपड़ा से ढक रखा था। शव के बगल में रस्सी भी रखी थी। यह इशारा कर रहा है कि शायद गले मे फन्दा डालकर उसकी हत्या कर दी गई है।

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लाकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। कोई नावकोठी थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि एक युवक की लाश मिली है। उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा आरोप लगाया है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading