शेखपुरा में भूमि वि’वाद को लेकर मा’रपीट:दंपति सहित तीन घा’यल

शेखपुरा। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा पुलिस ओपी के गब्बे गांव में सोमवार की रात्रि भूमि विवाद को लेकर दो सहोदर भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में अग्रज में अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के अलावा पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को इलाज हेतु रात्रि में ही ग्रामीणों की सहायता से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।

भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, घायल के परिजनों ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी  | Fierce firing in Sheikhpura, two arrested - Dainik Bhaskar

सूत्रों ने बताया कि घायल 52 वर्षीय अशोक रविदास को पक्का मकान बनाने हेतु सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था। वह पांच सहोदर भाई है।लेकिन पूर्व में ही सभी भाईयो के बीच भूमि का आपसी बंटवारा हो चुका था। लाभ की राशि मिलने के उपरांत अशोक रविदास अपने हिस्से की परती भूमि में जब मकान का निर्माण करना शुरू किया। तब बड़े भाई रामचंद्र रविदास और उनके तीन पुत्रों ने मकान निर्माण के कार्य पर रोक लगा दिया।

इसी बात को लेकर रात्रि में दोनो भाईयो के परिवार वालों के बीच नोकझोक होने लगी।तभी बड़े भाई और उनके तीन पुत्रों में मोनू, रोहित और सुनील लोहे के रॉड और लाठियों से प्रहार कर अशोक रविदास और उनके 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को घायल कर दिए। पति और बेटा को बचाने आई महिला गायत्री देवी के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की।इस घटना में घायल तीनो लोगों का इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में एक शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से भी की गई है।घटना के बाद दोनो भाई के परिवार वालों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.