सांप डंसने से युवक की मौ’त:सर्पदंश के शि’कार युवक की इलाज के 15 घंटे बाद गई जा’न

बेगूसराय में सर्पदंश के शिकार एक युवक की मौत इलाज के दौरान लगभग 15 घंटे बाद सदर अस्पताल में हो गई। मौत के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। पीड़ित की मौत को लेकर परिजन सदर अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना बेगूसराय सदर अस्पताल की है। लगभग 19 वर्षीय मृतक अशोक कुमार नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 झोपड़पट्टी महमदपुर गांव के रहने वाले राजो चौधरी के पुत्र थे।

सर्पदंश से युवक की मौत, आईजीएमसी में ली अंतिम साँस - Latest Hindi Himachal  Pradesh News: HNN

परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह सोए अवस्था में सर्प ने उसे डस लिया जिसकी जानकारी मिलते ही घरवाले उसे इलाज के लिए सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया । घर वालों ने आरोप लगाया कि काफ़ी होशो हवास में उसे सदर अस्पताल लाया था और अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़ित अपने कई रिश्तेदारों से मोबाईल पर बातचीत किया लेकिन धीरे धीरे उसकी तबियत बिगड़ने लगी और तब जाकर लगभग 7 बजे डॉक्टर उसकी इलाज शुरु किया।

उसने बताया कि इलाज के पूरे दिन बाद सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई।मृतक अविवाहित दिहाड़ी मजदूर था और कभी कभी ई रिक्शा चलाकर मां बाप की देख भाल करता था। फ़िलहाल मौत की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading