बिहार। सीएम नीतीश कुमार द्वारा NDA का साथ छोड़ने के बाद बीजेपी अब नीतीश कुमार पर पूरी तरह से ह’मलावर हो गई है। बुधवार को बीजेपी ने अपने प्रदेश कार्यालय में नीतीश कुमार के खि’लाफ ध’रना प्र’दर्शन दिया। पार्टी के कार्यकर्ता अब सड़क पर उतर आए हैं।
उन्होंने नीतीश खि’लाफ मु’र्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदेश कार्यालय के बाहर सड़क पर प्र’दर्शन किया। बता दें कि मंगलवार को सीएम नीतीश ने महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने का कदम उठाया। इधर, आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए राज्यभवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है।
बिहार में सरकार से बर्खास्त किए जाने के बाद बीजेपी मंत्रियों के आवास से मंत्री वाला नेम प्लेट हटाया जा रहा है। मंगलवार को सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद देर रात बीजेपी के मंत्रियों को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद बुधवार की सुबह से ही उनके आवासों से पुराना नेम प्लेट बदला जा रहा है।


