दरभंगा में खाद-बीज की दुकान सील:बिना लाइसेंस की’टनाशक दवा बेच रहे थे

दरभंगा के अबेनीपुर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रीति सुंदरम के नेतृत्व में पदाधिकारियों का दल ने झाजी खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया। बुधवार शाम हुए इस निरीक्षण के दौरान गोदामों के जांच में कई प्रकार की अनियमितता पाए जाने के बाद दुकान को सील कर दिया गया।

जांच करते अधिकारी। - Dainik Bhaskar

दुकान के जांच में कीटनाशक दवा भी पाई गई जिसका बेचने का लाइसेंस नहीं था फिर भी वह दवा दुकान के अंदर पाई गई वही खाद बीज बिक्री के लिए निर्धारित गोदाम के अलावा घर एवं दूसरे जगह पर भी खाद का गोदाम पाया गया जहां निधारित मात्रा सेअधिक खाद्य उपलब्ध था।

कई किसानों के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर खाद बेचने का शिकायत पदाधिकारियों को मिल रहा था इन सारी अनियमितताओं को देखते हुए दुकान को सील करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है । इस अवसर पर सदर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरीमोहन मिश्रा, बीएओ उमेश नंदन सिंह, किसान सलाहकार मनोज कुमार झा, मदन मोहन झा भी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.