पि’स्टल के ब’ट से आं’ख फो’ड़ा:अखाड़ा के दौरान हुई थी मा’रपीट, बचाने गए बेटे को भी बे’रहमी से पी’टा

सीवान में आपसी रंजिश को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति का पिस्टल के बट से आंख फोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने थाने में असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पूरा मामला जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता मुस्लिम हता गांव का है। पीड़ित की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता मुस्लिम हता निवासी स्व.नवी हुसैन के 50 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई है।

बेटे के साथ पीड़ित मोहम्मद अली।

आपसी रंजिश में हुई थी मारपीट

पीड़ित मोहम्मद अली ने कहा है कि मंगलवार की शाम 5:30 बजे में छाता हुसैनी परती में मोहर्रम के ताजिया जुलूस में अखाड़ा खेल रहा था। इसी दौरान महुअल के हथौड़ी टोला गांव के असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। घटना आपसी रंजिश को लेकर हुई थी।सभी ने अपने-अपने हाथों में लाठी लोहे की पाइप और अवैध देसी पिस्टल से लैस होकर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ उनके ऊपर हमला करने लगा। इसके बाद लोहे की पाइप से उनके ऊपर हमला किया गया। फिर किसी ने पिस्टल के बट से मारा तो किसी ने पाइप से हमला किया। इस दौरान आंख जख्मी हो गया।

बेटे को भी पीटा

उन्होंने यह भी कहा कि बेटा मोहम्मद कैफ मुझे पीटते हुए देखकर बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलवारों ने उनके पुत्र पर भी लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इसके बाद उसका नाक फट गया। इधर मेरी आंख में चोट लगने के बाद दिखाई देना बंद हो गया है। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। बाद में गोरखपुर रेफर होने के बाद वहां इलाज चल रहा है।

पीड़ित महम्मद अली ने हथौड़ी टोला गांव निवासी अब्दुल, राजू अली,अमन समीर, शारिक अंसारी, शाहनवाज अली, महम्मद आरिफ अख्तर समेत पांच-छह अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर घटना के बाद थाने की पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की तहकीकात की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading