‘आ’तंकियों को संरक्षण देते हैं नीतीश कुमार’:भाजपा विधायक बोले- PM की ह’त्या की सा’जिश करने वालों को बचाया गया

वैशाली में भाजपा विधायक ने पार्टी दफ्तर में एक बयान जारी कर ना केवल नीतीश कुमार को आतंकियों का संरक्षक बताया गया है, बल्कि नीतीश कुमार पर मोदी की ह्त्या की साजिश का भी आरोप लगाया है। बिहार BJP के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर वीडियो जारी कर नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लालगंज के भाजपा विधायक संजय सिंह ने लगाया है।

भाजपा विधायक संजय सिंह।

संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरपरस्ती में बिहार में जगह-जगह आतंकियों के स्लीपर सेल बन गए हैं। साथ ही यह भी कहा कि 2014 में जिस घटना में भाजपा की रैली में ब्लास्ट हुआ था। वो दरअसल आतंकवादियों ने पीएम मोदी की ह्त्या की साजिश थी। नितीश कुमार ने साजिश की जांच को रोका और जांच नहीं होने दिया है।

भाजपा विधायक ने BJP के पार्टी दफ्तर से अपना वीडियो जारी किया है। BJP के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर डाला गया है। हालांकि, उनके इस बयान पर बीजेपी के अन्य नेता प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। विपक्ष की ओर से भी अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.