कैमरा पर दिखने के लिए उलझ गए कांग्रेसी:पदयात्रा के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, खींचातानी करने भी दिखे

छपरा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बकझक और चक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो छपरा के नगरपालिका चौक का बताया जा रहा है।जहाँ मीडिया के कैमरा में आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही उलस गए। इसके बाद खींचातानी भी शुरू कर दिया।

आपस में भिड़े कांग्रेस नेता।इस पद यात्रा के वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग कैप्शन के साथ ट्रोल कर रहे हैं। विवाद जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह विद्वान और कांग्रेस नेता सुबास राय उर्फ झारिमन राय के बीच का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पड़ यात्रा निकाला गया था। छपरा के बीचों-बीच नगरपालिका चौक के थाना चौक होते हुए प्रथम राष्ट्रपति के मूर्ति पर मालार्पण हुआ जिसके बाद मीडिया का सम्बोधन शुरू हुआ।

झारिमन राय मीडिया को संबोधित करना शुरू किया तो जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह इसका बिरोध करने लगे। विरोध के बाद दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। अन्य कार्यकर्ताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इन बीच धक्का मुक्की, बहस ,आरोप प्रत्यारोप का वीडियो खूब वायरल हो रहा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading