औरंगाबाद में गुरुवार की दोपहर एक अपराधी ने महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के योद्धा नगर वीर कुंवर सिंह पथ के गली नंबर छह की है। मृतका महिला 45 वर्षीय पूनम देवी रफीगंज थाना क्षेत्र के दोषमा गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। वहीं अपराधी को भी दबोच लिया। मौके से दो खोखा भी बरामद किया गया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नशे में था अपराधी, पहले की हवाई फायरिंग
जिस अपराधी ने महिला को गोली मारी है। वह शराब पीकर गुरुवार दोपहर में मुहल्ला में पहुंचा और हंगामा करने लगा। यह सुन आसपास के महिलाओं की भीड़ जुट गई। पहले अपराधी ने हवाई फायरिंग की। फिर उसने महिला के सिर में गोली दाग दी।
इसके कारण महिला मौके पर ही गिरकर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



