छपरा में कि’शोर की ग’ला रे’तकर ह’त्या: झाड़ी से मिली ला’श

छपरा में एक किशोर की धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी पंचायत स्थित सिकटी गांव का बताया जा रहा है। हत्या किए गए लड़के की पहचान मशरख थाना के सिकटी निवासी प्रमोद कुमार राय के 10 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई हैं। किशोर के हत्या का अंजाम स्कूल के बगल में झाड़ी में दिया गया है। धारदार हथियार से लड़के की गला रेतकर हत्या किया गया है। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। गाला रेत जाने के बाद किशोर के छटपटाहट से चारो तरफ खून पसर गया हैं।

खेलने के दौरान घर के पास से गायब हो गया था, झाड़ी से मिली लाश | ruthless murder of a teenager in chapra by slitting his throat - Dainik Bhaskar

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि ऋषभ शनिवार की सुबह अपने घर से चाय बिस्कुट खाकर बाहर गया था। खेलने के क्रम में घर से गायब हो गया। जिससे बाद ग्रामीणों द्वारा हत्या की सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि गांव के बच्चे शौच करने गये थे।

वहीं पर शव को देख शोर मचा कर ग्रामीणों को सुचना दी। परिजनों ने पहुंच शव की शिनाख्त किया। शव देखने के साथ परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को सुचना दी गई।

इसके बाद घटनास्थल पर पहुच पुलिस जांच में जुट गई। मृतक बच्चा दो भाइयों में बड़ा है और पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।परिजनों भी इस घटना से अवाक है उन्होंने बताया कि आज तक किसी से विवाद नही हुआ हैं। फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading