रोहतास में जज के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा:राष्ट्रगान के बाद जिला जज ने झंडा दिखा किया रवाना

रोहतास जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सासाराम सिविल कोर्ट से निकल कर फजलगंज स्टेडियम तक पहुंची और वहां से वापस लौट फिर व्यवहार न्यायालय पहुंच संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेशनल लीगल सर्विसेज आथरोटी के तहत निकाली गई।

राष्ट्रगान के बाद जिला जज ने झंडा दिखा किया रवाना, सासाराम सिविल कोर्ट से  निकल कर फजलगंज स्टेडियम तक निकली यात्रा | After the national anthem, the  district ...

तिरंगा यात्रा के पूर्व न्यायालय परिसर में राष्ट्र गान गाया गया। उसके बाद तिरंगा यात्रा को झंडी दिखा कर जिला जज अरूण कुमार श्रीवास्तव ने रवाना किया। मौके पर जिला जज बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण की भावना और दृढ़ता प्रदर्शित करने के लिए यह यात्रा निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव छेदी राम ने बताया कि नेशनल लीगल सर्विसेज आथरोटी नाल्सा, के निर्देश पर आजादी के 75वें वर्ष पर यह यात्रा निकाली जा रही है। आजादी के 75 वर्ष पर नेशनल लिगल सर्विसेज आथरोटी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें तिरंगा यात्रा भी शामिल है।

तिरेगा यात्रस के दौरान लगातार भारत माता की जय के नारे लगते रहे। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा ले रखा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधवेंद्र नारायण, अधिवकत संजय तिवारी, विश्वजीत कुमार, लीगल वोलेंटियर अमरेंद्र कुमार, संजीव कुमार भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्रा भी शामिल रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading