मुजफ्फरपुर : इंडियन बैंक आंचलिक कार्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से 76 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर झंडातोलन कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
साथ ही बैंक के सेवानिवृत कर्मियों ने भी हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडियन बैंक अंचल कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण सुनने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान अंचल प्रमुख रेशम लाल चराया ने तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी।
वहीं बैंक में नियुक्त सुरक्षा गार्ड की टुकड़ी भी परेड में शामिल होकर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर अंचल प्रमुख ने बैंककर्मियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक भी आज के ही दिन अपनी 116 वां स्थापना वर्ष मना रहा है। उन्होंने बैंक कर्मियों को बैंक में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त होकर राष्ट्रहित में काम करने की सलाह दी।
कहा कि हम मानव की मूलभूत आवश्यकता जैसे भोजन, वस्त्र एवं आवास को जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है। वहीं झंडातोलन के पश्चात बैंक कर्मियों द्वारा रैली निकाली गई।
यह रैली इंडियन बैंक अंचल कार्यालय से एमडीडीएम कॉलेज तक निकाली गई। इस रैली में कर्मियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम का समापन कार्यालय सभाकक्ष में एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।

