झा’ड़फूंक के लिए गई थी 15 साल की बीमार लड़की, मस्जिद के हाफिज ने किया रे’प, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश : लखनऊ में मां के साथ झाडफूंक कराने मस्जिद के हाफिज के पास गई नाबालिग के साथ हाफिज ने दो बार रेप किया। किशोरी ने विरोध किया और बात मां को बताई तो लोकलाज के भय से मां ने बात को दबा दिया। मुंबई रहकर काम कर रहा पिता जब घर वापस लौटा तो बेटी ने पूरी जानकारी पिता को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

लखनऊ : झाड़फूंक के लिए गई थी 15 साल की बीमार लड़की, मस्जिद के हाफिज ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की के पिता मुंबई में रहकर काम करते है। किशोरी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिस पर मां मस्जिद में रहने वाले हाफिज के पास झाड़फूंक करवाने के लिए जाती थी।

जहां हाफिज ने किशोरी के साथ दो बार दुराचार किया। किशोरी ने पूरी बात मां से बताई लेकिन मां ने लोकलाज के डर से मामले को दबा गई। मुबई से वापस लौटे पिता से बेटी मंगलवार को लिपट कर फफक पड़ी। किशोरी की दास्तांन सुन पिता दंग रह गया।

पिता ने आरोपी हाफिज फखरे आलम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी हाफिज कनकहा मस्जिद पर रहता है वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading