बिहार की पहली मॉडल बाजार समिति होगी गुलाबबाग मंडी:100 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत, जीरो माइल पर बनेगा ओवर ब्रिज

एशिया की सबसे बड़ी मंडी कही जाने वाली गुलाबबाग मंडी की सूरत बदलेगी। गुलाबबाग मंडी बिहार की पहली मॉडल बाजार समिति होगी। पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने बताया कि बाज़ार समिति परिसर की स्थिति जर्जर हो चुकी है। व्यवसायियों और किसानों द्वारा इसकी बेहतरी की मांग लगातार हो रही थी।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

इस दिशा में उनके द्वारा किया गया प्रयास रंग लाया और अब लगभग 100 करोड़ की लागत से इसकी सूरत बदलेगी।इसकी निविदा हो चुकी है। जल्द ही बारिश के बाद निर्माण आरम्भ होगा। इसमें गोदाम, मार्केट, शेड, नाला,लाइट का कार्य शामिल है। इसके अलावा इसका सौंदर्यीकरण भी होगा। ख़ास यह है कि किसानों के ठहरने और उनके अनाज के रख-रखाव की भी यहां मुकम्मल व्यवस्था होगी।कुल मिलाकर यह मॉडल बाजार समिति होगा।

CM नीतीश कुमार जल्द करेंगे इसका शिलान्यास

सांसद संतोष कुशवाहा ने बताया कि बिहार में पहला बाजार समिति मॉडल के रूप में 100 करोड़ की लागत से निविदा हुई है। बहुत जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों शिलान्यास होगा। किसान की सुविधा को ध्यान में रख कर किया जाएगा। तीन महत्वपूर्ण योजना पारित होगी।

320 किमी सड़कें बनेंगी, तो 50 पुलों का भी निर्माण होगा

सांसद ने बताया कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में लगभग 350 करोड़ की लागत से सड़कों और लगभग 100 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। 320 किमी सड़कें बनेगी तो 50 पुलों का भी निर्माण होगा। इनमें अधिकांश की निविदा हो चुकी है और शेष प्रक्रियाधीन है। पूर्व में यह 12 फीट चौड़ी थी, जो अब 18 फीट होंगी। इन सड़कों में बड़हरा-औरलाहा-गौरी भत्सरा, कसबा-कजरा मोड़,कसबा -गेरुआ, चंपानगर-कोहबरा-रामनगर,काझा-कल्याणपुर-बनिया पट्टी,सबुतर-कठौतिया भाया चेथरिया पीर,मझेली -रानी पतरा, पूर्णिया -मझेली, सिंघिया हाट से खुट्टी हसैली आदि शामिल है।

जीरो माइल पूर्णिया में फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति

सांसद ने बताया कि जीरो माइल पूर्णिया में फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। यह फ्लाई ओवर एनएच 57 और एनएच 31 को जोड़ेगा जिससे जीरो माइल में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगा।

चश्मा का नम्बर ठीक करा कर विकास देखना चाहिए
पूर्णिया के जनप्रतिनिधियों को विकास नहीं दिख रही है। यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनिरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित शहर के बीचों बीच सिक्स लेन है। शहर के वाटर ड्रेन के लिए स्वीकृति हो गयी है। पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए कार्य जारी है। जमीन अधिग्रहण होते ही जल्द होगा। जिन जनप्रतिनिधियों को विकास नहीं दिख रहा है उनको चश्मा का नम्बर ठीक करा कर विकास देखना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading