नीतीश कैबिनेट ने सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिया है। सीएम नीतीश ने गुरुवार को महागठबंधन सरकार के 6 मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार सौंपा। इस दौरान तेजस्वी यादव को पटना और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया। तो वहीं, तेज प्रताप यादव को अरवल का प्रभारी मंत्री बनाया गया। इसके अलावा मंत्री विजय चौधरी को नालंदा और शेखपुरा की जिम्मेदारी दी गई। वहीं ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को पूर्णिया एवं किशनगंज का प्रभार सौंपा गया।

वहीं, दो जिलों का प्रभार सौंपने वाले लिस्ट में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, आलोक कुमार मेहता, अशोक चौधरी और संजय कुमार झा शामिल है। अन्य सभी मंत्रियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट:-
1. तेजस्वी यादव – पटना, भोजपुर
2. विजय कुमार चौधरी – नालंदा, शेखपुरा
3. बिजेंद्र प्रसाद यादव – पूर्णिया, किशनगंज
4. आलोक मेहता – औरंगाबाद, सीवान
5. तेज प्रताप यादव- अरवल

6. आफाक आलम – बक्सर
7. अशोक चौधरी – रोहतास, जमुई
8. श्रवण कुमार – समस्तीपुर
9. सुरेंद्र प्रसाद यादव – कटिहार
10. रामानंद यादव – गोपालगंज
11. लेशी सिंह – मधुबनी

12. मदन सहनी – खगड़िया
13. कुमार सर्वजीत – भागलपुर
14. ललित कुमार यादव – पश्चिमी चंपारण
15. संतोष कुमार सुमन – जहानाबाद
16. संजय कुमार झा – सुपौल, मधेपुरा
17. शीला कुमारी – लखीसराय
18. समीर महासेठ – नवादा

19. चंद्रशेखर – अररिया
20. सुमित कुमार सिंह – सारण
21. सुनील कुमार – पूर्वी चंपारण
22. अनिता देवी – मुंगेर
23. जितेंद्र कुमार राय – मुजफ्फरपुर

24. जयंत राज – वैशाली
25. सुधाकर सिंह – दरभंगा
26. जमा खान – सीतामढ़ी
27. मुरारी गौतम – सहरसा
28. कार्तिक कुमार – शिवहर

29. शमीम अहमद – बेगूसराय
30. शाहनवाज – बांका
31. सुरेंद्र राम – कैमूर
32. इसराइल मंसूरी – गया
