डेढ़ साल बाद अ’गवा छात्रा ब’रामद : छात्रा को पानीपत में छु’पाकर रखा, अ’पहर्ता अभी भी पुलिस प’कड़ से बाहर

शेखपुरा में लगभग डेढ़ साल पहले मैट्रिक परीक्षा के दौरान अगवा की गई दसवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस सकुशल ब’रामद करने में सफलता हासिल की। छा’पामारी का नेतृत्व केवटी ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने की।

इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2021 के मार्च माह में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वाधान में ली जा रही मैट्रिक परीक्षा के दौरान काबिलगंज गांव की एक छात्रा और मैट्रिक की परीक्षार्थी को बगल के गांव के एक युवक मो रियाज अंसारी ने रास्ते से ही अ’पहरण कर लिया था।

जब छात्रा परीक्षा में शामिल होने बरबीघा शहर स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रही थी। छात्रा का अ’पहरण करने के बाद युवक उसे अपने साथ हरियाणा के पानीपत शहर लेते गया। जहां वह उसे छु’पाकर रखे हुए था।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अगवा किशोरी की मां के द्वारा स्थानीय बरबीघा थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमे मो रियाज अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लंबे अरसे बाद अगवा किशोरी को बरामद कर लिया गया।

जबकि इस मामले का आ’रोपी अ’पहर्ता फ’रार है। जिसकी गि’रफ्तारी के लिए छा’पामारी की जा रही है। बरामद किशोरी को पुलिस निगरानी में कोर्ट उसका धारा 164 के तहत बयान कलमबद्ध कराने हेतु भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading