मुंगेर : आइटीसी गोमुख परिवार ने देश की 75वीं आज़ादी का जश्न अमृत महोत्सव के रूप में अपने दुग्ध उत्पादक समूह एवं पशुपालकों के साथ विभिन्न ज़िलों मुंगेर, लखीसराय, बेगुसराय, समस्तीपुर एवं बक्सर में मनाया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के महापर्व पर गोमुख परिवार ने पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया । इस अवसर पर सभी प्रतिभागी किसानों को गोमुख परिवार की तरफ़ से टी-शर्ट और तिरंगा झंडा दिया गया।

इसी क्रम में 9 गांवों में एनिमल शो तथा बेस्ट फार्म के प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं 27 विजेता किसानों एवं पशुओं को शील्ड और मेडल से पुरस्कृत किया गया। इन सभी गांवों में किसानों तथा पशुओं के लिए सेल्फी स्टैंड का प्रबंध किया गया जो किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसी क्रम में 5 अन्य गांवों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालयों में किया गया।

जिसमें पांचवीं कक्षा तक के 250 प्रतिभागी बच्चों ने हिस्सा लिया गोमुख परिवार ने बच्चों के लिए मिस्टी दही तथा लस्सी का प्रबंध भी किया एवं सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया।

गोमुख परिवार ने 15 अगस्त को 150 गांवों में झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया जिसके लिए सभी गांवों में झंडा व मिठाई का वितरण भी किया गया ध्वजारोहण स्थल की साज सज्जा के लिए सर्वश्रेष्ठ 10 दुग्ध उत्पादक समूहों को पुरस्कृत भी किया गया ।




