पबजी की ऐसी लत…बिजली के तार से किया सु’साइड:गेम में हारने के बाद उठाया कदम

भागलपुर में 17 साल के लड़के ने बिजली के तार को फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। उसका शव छत से झूलता मिला है। बिजली के तार से फांसी लगाकर उसने जान दे दी। बताया जा रहा है कि रौशन कुमार पबजी गेम का दीवाना था। वो अक्सर अपने कमरे में खुदको बंद कर लेता और गेम खेलता रहता। शुक्रवार को भी वो गेम खेल रहा था। परिवार वालों ने उसे आवाज दी तो कमरा नहीं खोला। अंदर जाकर देखा तो उसका शव लटका हुआ था।

फांसी लगाकर बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या | Electrician commits suicide by hanging

मामला सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो का है। मृतक की पहचान रामवरण चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के तौर पर हुई है। बड़े भाई रोहित कुमार ने बताया कि वह जिद्दी था। पबजी गेम का दीवाना था। वो हारता तो उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था। इसी कारण यह कदम उठा लिया है।

रोहित ने यह भी बताया कि उसका भाई अपने कमरे में अकेला रहता था। हम और पिताजी अखबार बेचने का काम करते हैं। सुबह घर से बाहर थे। सुबह ही पता चला कि उसने घर में फांसी लगा ली है।

पड़ोसियों के बीच साली से अफेयर की भी चर्चा
घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पड़ोसियों के अनुसार वह पहले एक वकील लड़की के प्यार में पागल था। शादी करना चाहता था। लड़की के शादी से इनकार करने के कारण डिप्रेशन में आ गया था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उसका अपने भाई की साली से अफेयर चल रहा था।

साली के परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया। शादी की जिद में वह एक बार अकेले ही घर से भागा भी था। इस तरह की कई चर्चाएं इलाके में चल रही हैं।

जानकारी मिलते ही सबौर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अधिकारी जांच करने की बात कहकर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading