नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गि’रफ्तार:डेढ़ वर्षों से फ’रार चल रहा था

शेखपुरा को शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने सदर प्रखंड के देवले गांव में छापेमारी कर डेढ़ साल से फरार चल रहे एक साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापेमारी का नेतृत्व शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के फरवरी माह में गिरफ्तार फरार साइबर क्रिमिनल के विरुद्ध एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गई थी। गिरफ्तार बदमाश शंकर कुमार स्थानीय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी मदन प्रसाद का पुत्र है। पिछले साल छापेमारी के दौरान इसके गांव से एक गिरोह के अन्य सहयोगी रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए थे। लेकिन यह उस दिन निकल भागने में सफल हो गया था।

इसके द्वारा सस्ते दरों पर ऋण दिलाने और नौकरी दिलाने के नाम पर मोबाइल धारकों से लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी हेतु कई बार छापेमारी की।

लेकिन यह बराबर पुलिस को चकमा देकर निकल भागने में सफल हो जाया करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह कोसुंभा पुलिस ओपी के देवले गांव स्थित अपने ननिहाल में छुपा है।सूचना के आधार पर वहां छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

‘

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.